
उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के कब्जे से 80 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। तीनों युवक उदियापोल पेट्रोल पंप के सामने दो काले बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बैग में 40 लाख रुपए होने की बात स्वीकार की। इसके बाद थाने लाकर तलाशी ली गई तो दो युवकों के कपड़ों में भी थैलियों में छिपाकर रखे गए 20-20 लाख रुपए और मिले। इस तरह कुल 80 लाख रुपए की नकदी सामने आई। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। उस समय हॉक-1 के प्रभारी कांस्टेबल शिवलाल और सिग्मा टीम के कांस्टेबल शंकरलाल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उदियापोल पेट्रोल पंप के सामने तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो बैग में बड़ी रकम होने का खुलासा हुआ। तीनों युवकों को थाने लाकर तलाशी ली गई। पुलिस ने प्रजापति हार्दिक कुमार, प्रजापति जयेश कुमार और दिनेश भाई को डिटेन कर 80 लाख रुपए की नकदी जब्त की है। पुलिस अब जांच में जुटी हुई ह्म हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
17 Nov 2026