
राजस्थान में चल रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच उदयपुर पुलिस महकमे में भी व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने देर रात जारी आदेश में जिले के 36 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए हैं। तबादला सूची के अनुसार शहर के 11 प्रमुख थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस निरीक्षक सूर्यभान सिंह को सूरजपोल थाना, रतन सिंह चौहान को भूपालपुरा थाना, अजय सिंह राव को प्रतापनगर थाना, दलबीर सिंह को सवीना थाना, मुकेश सोनी को घंटाघर थाना, गजवीर सिंह को धानमंडी थाना, सुनील चारण को गोवर्धन विलास थाना, कर्मवीर सिंह को नाई थाना, दयालाल चौहान को पर्यटन थाना और सुशीला खोईवाल को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक हितेश यादव को बड़गांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी कई बदलाव किए गए हैं। प्रवीण राजपुरोहित को गोगुंदा, पवन सिंह को कुराबड़, सबीर खान को टीडी, शैतान सिंह को सायरा, परमेश्वर पाटीदार को खेरोदा, मदन लाल को फतेहनगर, करणाराम को झाड़ोल, रामरूप मीणा को ओगणा, प्रभुराम भील को कोटड़ा, देवेंद्र सिंह को कल्याणपुर, मनमंथ आढ़ा को खेरवाड़ा और राजेश कुमार मीणा को पहाड़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वेलाराम को फलासिया, गोपाल सिंह मीणा को बाघपुरा, रामावतार मीणा को बेकरिया, सोहन लाल को पानरवा, रमेशचंद्र को पाटिया और रामसिंह को बावलवाड़ा थाने का जिम्मा दिया गया है। विशेष शाखाओं में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। राजेंद्र चारण को यातायात शाखा, भंवरलाल को मानव तस्करी विरोधी यूनिट, टीना सोलंकी को अपराध सहायक, बुद्धाराम और देवीलाल को साइबर थाना तथा भीमसेन कौशिक को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इसी फेरबदल के तहत निजी अस्पताल के चिकित्सकों से मारपीट के मामले के बाद पुलिस लाइन भेजे गए पुलिस निरीक्षक आदर्श परिहार को अब यातायात शाखा में पदस्थापित किया गया है। पिछले 24 घंटों में पुलिस विभाग की यह चौथी बड़ी तबादला सूची है। आदेश में सभी अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
10 Jul 2026